मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिसमस पर्व के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईसा मसीह का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके द्वारा दिखाए गए प्रेम व त्याग के मार्ग पर चलकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में सभी पर्वो को मिलजुल कर मनाने की श्रेष्ठ परम्परा रही है। उन्होंने इस अवसर पर सभी से कोविड मानकों का भी ध्यान रखने की अपेक्षा की है।
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से सम्बन्धित बचाव कार्यों की समीक्षा की।
Fri Dec 24 , 2021
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देर सायं सचिवालय में कैबिनेट बैठक के बाद कोविड-19 ओमीक्रॉन वेरिएंट के बचाव से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों से जनपदों का भ्रमण कर इस सम्बन्ध में स्थिति का जायजा लेने को कहा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध […]

You May Like
-
एसजीआरआर के शिक्षक और छात्र शुरु कर सकेंगे स्टार्टअप…
News Khabar Express September 23, 2024
