उत्तरकाशी में शनिवार देर रात एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. फिलहाल इस दौरान किसी तरह के जान-माल की कोई सूचना नहीं है। पहला झटका रात 12:40, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया। स्थानीय निवासी हेमलता ने बताया कि अचानक खिड़की दरवाजे जोर से बजने की आवाज सुनाई दी, साथ ही किचन में रखें कुछ बर्तन भी गिर गए। एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटकों के आने से लोगों में काफी दहशत है। लोग काफी देर तक घरों के बाहर ही रहे।भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं श्रीनगर जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
खटीमा सीएम धामी ने अपने आवास परखेली होली, लोगों की समस्या का किया निवारण
Sun Mar 5 , 2023
सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत और खटीमा के दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. आज सीएम धामी ने अपने आवास पर जन समस्याएं सुनीं. साथ ही कुछ समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण भी किया. बाकी समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. वहीं, […]

