केन्द्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने किया बड़ा ऐलान, दशहरा से पहले 30 दिन का बोनस

News Khabar Express

भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है और इस मौके पर केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी है. वित्त मंत्रालय ने सोमवार को आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार अपने ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर का नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड (एड-हॉक) बोनस देगी। वित्त मंत्रालय के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में कर्मचारियों को 6,908 रुपए का बोनस मिलेगा. इस आदेश से केंद्रीय कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और वे उत्साहित हैं कि उनका बोनस कितना आएगा।

सरकार ने बताया कि ऐसे कर्मचारी, जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में रहे हैं और जिन्होंने कम से कम 6 महीने लगातार काम किया है, उन्हें यह बोनस मिलेगा। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के सभी कर्मचारियों को भी बोनस की राशि मिलेगी। इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेशों के ऐसे कर्मचारी, जो केंद्र सरकार के वेतन ढांचे के अनुसार वेतन पाते हैं, उन्हें भी बोनस मिलेगा।

सरकार के आदेश के अनुसार, एड-हॉक बोनस की कैलकुलेशन के लिए मासिक सैलरी की मैक्सिमम लिमिट 7,000 रुपए तय की गई है। बोनस इस आधार पर कैलकुलेट होगा कि कर्मचारी की एवरेज सैलरी या मैक्सिमम लिमिट में से जो कम होगी, उसे 30 दिनों के वेतन के अनुसार बोनस में बदला जाएगा।

Next Post

बीमारियों का बोझ घट सकता है एक-तिहाई, ‘हेल्थ बेनिफिट असेसमेंट डैशबोर्ड’ ने खोला राज़

बरसात का मौसम ख़त्म होते ही राजधानी में एक अहम चर्चा हुई। क्लाइमेट ट्रेंड्स और आईआईटी दिल्ली ने मिलकर एक वर्कशॉप का आयोजन किया, जहाँ पहली बार ऐसा टूल लॉन्च हुआ जो हवा की गुणवत्ता और जनता की सेहत के बीच सीधा रिश्ता सामने रखता है। इसका नाम है हेल्थ […]

You May Like