उत्तराखंड : धराली आपदा प्रभावितों को मिली त्वरित राहत, घर, जमीन, खेती व अन्य नुकसान के मुआवजे का आकलन भी शुरू

News Khabar Express

उत्तरकाशी के धराली गांव में हाल ही में आई आपदा के बाद प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जानकारी दी कि प्रभावित परिवारों को एसडीआरएफ मानकों के अनुरूप तत्काल सहायता राशि वितरित कर दी गई है।

साथ ही घर, खेत-खलिहान, कृषि और अन्य नुकसान का विस्तृत आकलन जारी है, जिसके आधार पर अगले दो से तीन दिनों में शेष मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।

प्रभावित परिवारों के लिए कम्युनिटी किचन के माध्यम से भोजन, राशन, आपातकालीन लाइट, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि गांव में बिजली और नेटवर्क की व्यवस्था बहाल कर दी गई है, जिससे लापता लोगों से संपर्क स्थापित हो रहा है और उनकी संख्या में कमी आ रही है।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पूरी क्षमता और ताकत के साथ हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जाएगी।

Next Post

उत्तरकाशी के धराली आपदा प्रभावितों को सरकार की त्वरित राहत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दो महत्वपूर्ण घोषणाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के धराली गांव में हालिया आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और राहत के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। यह कदम राज्य सरकार की संवेदनशीलता और आपदा प्रबंधन के प्रति तत्परता को दर्शाता है। आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त […]

You May Like