ब्रेकिंग: आंध्र प्रदेश का दौरा तत्काल निरस्त कर लौटे धामी, राहत एवं बचाव कार्यों की करेंगे समीक्षा

News Khabar Express

आंध्र प्रदेश दौरे को बीच में ही तत्काल निरस्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे

उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनज़र आज देहरादून स्थित राज्य आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। वे धराली क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत कार्य संचालित किये जा रहे हैं।

Next Post

देहरादून में भी देर रात को आया आदेश, उत्तराखंड के सभी जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

उत्तराखण्ड में बारिश का कहर जारी है। जिसे देखते हुए जहां शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है वहीं उत्तरकाशी के हरसिल धराली में हुई जल प्रलय से समूचे देश प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच इस वक्त की सबसे बड़ी खबर स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के […]

You May Like