देहरादून में भी देर रात को आया आदेश, उत्तराखंड के सभी जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

News Khabar Express

उत्तराखण्ड में बारिश का कहर जारी है। जिसे देखते हुए जहां शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है वहीं उत्तरकाशी के हरसिल धराली में हुई जल प्रलय से समूचे देश प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच इस वक्त की सबसे बड़ी खबर स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के संबंध में सामने आ रही है। बताया गया है कि उत्तरकाशी जिले में हुई बादल फटने अतिवृष्टि की घटना को देखते हुए उत्तरकाशी के अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बुधवार 6 अगस्त को जिले के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

इसके साथ ही पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, चम्पावत, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी बुधवार 6 अगस्त को स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। देर रात को देहरादून जिला प्रशासन द्वारा भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। यानी की समूचे प्रदेश भारत में बुधवार को स्कूलों को छुट्टी रहेगी।

Next Post

सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य – मुख्यमंत्री

अपने आंध्र प्रदेश दौरे को बीच में ही तत्काल निरस्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार शाम को सीधे देहरादून आईटी पार्क स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंच कर उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की घटना से से प्रभावित क्षेत्र में चल […]

You May Like