देशभर के टोल प्लाजा से हर दिन हो रही 168 करोड़ रुपये की कमाई

News Khabar Express

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के एक सवाल का जबाव देते हुए लोकसभा में बताया कि देश में 1,087 टोल प्लाजाओं से हर दिन 168 करोड़ रुपये की कमाई हो रही है। बुढ़नपुर–वाराणसी सड़क के बारे में सरकार ने जानकारी दी कि यह सड़क दो हिस्सों में बनी है। बुढ़नपुर से गोंसाई की बाजार बायपास तक और गोंसाई की बाजार बायपास से वाराणसी तक इसकी कुल लागत 5,746.97 करोड़ रुपये है और अब तक टोल वसूली 73.47 करोड़ रुपये की हुई है।

केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि टोल वसूली केवल लागत वसूली के लिए नहीं होती, बल्कि नियमों के अनुसार यह उपयोग शुल्क है। सरकारी या निजी परियोजनाओं के अनुसार, टोल की अवधि और दरें तय होती हैं।

देश में टोल प्लाजा और सरकार की आमदनी

जून 2025 तक कुल टोल प्लाजा: 1,087
दैनिक टोल आय: 168.24 करोड़ रुपये
2024-25 में कुल टोल आय: 61,408.15 करोड़ रुपये
सार्वजनिक निधि वाले प्लाजा: 28,823.74 करोड़ रुपये
निजी ऑपरेटरों की ओर से संचालित प्लाजा: 32,584.41 करोड़ रुपये
राष्ट्रीय राजमार्गों को टोल फ्री करने की कोई योजना नहीं- केंद्र सरकार

सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों को टोल-फ्री करने की कोई योजना नहीं है। वसूली से मिलने वाला राजस्व केंद्रीय समेकित निधि (Consolidated Fund of India) में जाता है और उसी से नई सड़कें बनतीं हैं और उनकी मरम्मत होती हैं।

Next Post

आचार संहिता हटते ही IFS अफसरों के तबादलों पर मंथन

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता हटते ही भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव को लेकर मंथन शुरू हो गया। इसे लेकर सचिवालय में सिविल सर्विस बोर्ड की शुक्रवार को बैठक आहूत की गई। जिसमें सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक में विभिन्न जिम्मेदारियां को […]

You May Like