आचार संहिता हटते ही IFS अफसरों के तबादलों पर मंथन

News Khabar Express

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता हटते ही भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव को लेकर मंथन शुरू हो गया। इसे लेकर सचिवालय में सिविल सर्विस बोर्ड की शुक्रवार को बैठक आहूत की गई। जिसमें सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक में विभिन्न जिम्मेदारियां को लेकर अधिकारियों के नाम पर चर्चा भी हुई। जिसके बाद इन नामों पर अंतिम मुहर भी लगाई गई है।

सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक की गई. इसमें प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ समीर सिन्हा मौजूद रहे। खास बात यह थी कि भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में होने वाले इस बदलाव की प्रस्तावित सूची सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक में रखी गई जिस पर अंतिम मुहर भी लग गई है।

तबादला सूची में इस बार प्रमुख वन संरक्षक पद से लेकर प्रभागीय वनाधिकारी स्तर तक के अफसरों पर बदलाव किया जाना है। जाहिर है कि बड़े अफसर से लेकर नए आईएफएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दिए जाने के चलते इस बार यह सूची लंबी रहने वाली है।

Next Post

रुद्रप्रयाग में आरक्षी परीक्षा के लिए बनाए गए हैं 06 केंद्र, इस दिन धारा-163 रहेगी प्रभावी

रुद्रप्रयाग: आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के पदों पर चयन हेतु आगामी रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। एकल पाली में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान समस्त परीक्षा केंद्रों में धारा-163 प्रभावी रहेगी। उप जिला मजिस्ट्रेट भगत सिंह फोनिया ने जानकारी देते हुए बताया […]

You May Like