रुद्रप्रयाग जनपद के 6 सांस्कृतिक दलों का हुआ पंजीकरण

News Khabar Express

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा संचालित गीत एवं नाट्य योजना के अन्तर्गत शासन की नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों तथा कार्यकलापों के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न विधाओं में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण हेतु दिनांक 13 से 20 मई, 2025 तक देहरादून में तथा दिनांक 26 से 30 मई, 2025 तक हल्द्वानी (नैनीताल) में चयन परीक्षण/साक्षात्कार आयोजित किया गया था, जिसके उपरांत सांस्कृतिक दलों का पंजीकरण एवं संचालन नियमावली – 2002 में उल्लिखित प्राविधानों के अन्तर्गत उक्त चयन परीक्षण/साक्षात्कार के आधार पर उपयुक्त पाए गए सांस्कृतिक दलों का आगामी 03 वर्षों की अवधि के लिए नियमावली में निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अधीन तथा उपलब्ध कराये गये जाति प्रमाण पत्र के आधार पर (स्पेशल कंपोनेन्ट प्लान एवं जनजाति उपयोजना के अन्तर्गत) पंजीकरण किया गया है, जिसमें जनपद रूद्रप्रयाग से नुक्कड़ नाटक हेतु उत्सव ग्रुप उत्तराखण्ड, दल नेता डॉ राकेश भट्ट, तथा एक्सैल डेवलपमेन्ट एण्ड एजुकेशन दल, दलनेता भरत सिंह का पंजीकरण किया गया है, वृहद सांस्कृतिक दल हेतु देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक कला मंच दलनेता अनिल कुमार, मद्महेश्वर घाटी लोक सांस्कृतिक कला मंच दलनेता मदन सिंह राणा तथा बच्छणस्यू मन्डाण ग्रुप दल नेता अंकित सिंह का पंजीकरण किया गया है इसके अतिरिक्त लोकगीत विधा में जय माँ हरियाली सांस्कृतिक कला मंच दल नेता राकेश का पंजीकरण किया गया है।

Next Post

रुद्रप्रयाग: प्रशासन की सक्रियता से सुगम निर्वाचन की दिशा में अहम बैठक सम्पन्न

रुद्रप्रयाग: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांगजन एवं सभी वर्गों के लिए सुगम, समावेशी और सुलभ निर्वाचन की दिशा में जारी निर्देशों के क्रम में आज अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई बैठक में दिव्यांगजनों, बुजुर्गों, एवं अन्य विशेष आवश्यकता […]

You May Like