सुश्री प्रियंका भट्ट ने चम्पावत में जिला पूर्ति अधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार

News Khabar Express

जनपद चम्पावत को नयी जिला पूर्ति अधिकारी के रूप में सुश्री प्रियंका भट्ट मिली हैं। उन्होंने मंगलवार औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया।
यह उनकी प्रथम नियुक्ति है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

सुश्री भट्ट ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुलभ और लाभार्थी केन्द्रित बनाना रहेगा। उन्होंने कहा राशन वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत को गम्भीरता से लिया जाएगा।

Next Post

एक वर्ष से न्याय को भटक रही थी दुखयारी सीमा, डीएम के ने काटी बैंक प्रबन्धक की आरसी

देहरादून: मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बसंल अपने चिरपरिचित अंदाज में जनहित में एक बाद एक कड़े निर्णय ले रहें हैं। जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादी सीमा गुप्ता जिनकी पति मृत्यु की 15 मई 2024 को मृत्यु हो गई थी। उनके पति द्वारा डीसीबी से 15.50 […]

You May Like