यूसीसी पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य: डीएम ने 6 सब रजिस्ट्रार को किया सम्मानित

News Khabar Express

बागेश्वर: जिले में यूसीसी पंजीकरण अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों /सब रजिस्ट्रार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

जिलाधिकारी भटगांई ने सम्मानित किए गए अधिकारियों के कार्यों की सराहना की और जिले के अन्य कर्मचारियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर इसी तरह का उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों से संवाद किया और बेहतर पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए उनकी कार्य रणनीतियों के बारे में जानकारी ली।

सम्मानित होने वालों में विकासखंड गरुड़ के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी/सब रजिस्ट्रार तनुज अवस्थी शामिल हैं, जिन्होंने 332 पंजीकरण किए। गरुड़ से ही हेमा जोशी ने 239 और नारायण सिंह ने 228 पंजीकरण पूरे किए। बागेश्वर विकासखंड से गौरव कुमार सिंह को 191 पंजीकरण के लिए सम्मानित किया गया। कपकोट विकासखंड के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी/सब रजिस्ट्रार बसंत बल्लभ ने 130 और देवेंद्र गढ़िया ने 172 लोगों का पंजीकरण करवाया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या और ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित बहुगुणा भी उपस्थित रहे।

Next Post

सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस किया जाए लागू: मुख्य सचिव

देहरादून: सभी अधिकारीगण 01 मई, 2025 से स्वयं एवं अपने अधीनस्थ विभागों में अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक विभाग अपने विभाग के 05 से 10 महत्वपूर्ण आउटकम निर्धारित करें एवं योजना के अनुरूप कार्य करें। यह निर्देश मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति […]

You May Like