डीएम आशीष भटगांई ने बीडी पांडे डिग्री कालेज में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया…

News Khabar Express

जनपद की तीनों निकायों की मतगणना 25 जनवरी प्रातः 8 बजे से होगी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने शुक्रवार देर शाम बीडी पांडे डिग्री कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना कक्ष व मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना कक्ष में प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। तथा मतगणना कक्षों में मतगणना एजेंटों के लिए सुगमता से आवाजाही और मतगणना के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतगणना हाल के साथ परिसर की गलियों में बैरिकेडिंग,सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरे और मीडिया सेंटर आदि की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका बागेश्वर की मतगणना डिग्री कालेज बागेश्वर में होगी जबकि नगर पंचायत कपकोट की ओएनजीसी भवन कपकोट एवं नगर पंचायत गरुड़ की मतगणना ब्लाक परिसर गरुड़ में होगी।

इस दौरान उपजिलाधिकारी/ आरओ मोनिका,ईई आरईएस संजय भारती,सीओ अजय शाह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

एम्स: 1 लाख 33 हजार सर्जरी कर बनाया रिकाॅर्ड, 3 दिन के नवजात से लेकर 90 वर्ष के बुजुर्ग शामिल…

10 साल पहले 2 जून 2014 को पहला ऑपरेशन करने के बाद से एम्स ऋषिकेश अब तक 1 लाख 33 हजार से अधिक लोगों की सर्जरी कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दे चुका है। विश्व स्तरीय उच्च तकनीक आधारित स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करते हुए संस्थान ने यह उपलब्धि हासिल की […]

You May Like