कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत पहुंचे नयना मंदिर

News Khabar Express

कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मां नयना देवी मंदिर पहुंचकर कदली वृक्ष की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। साथ ही मेले का जायजा लिया।

दीपक रावत ने कहा कि मेले की व्यवस्था साल दर साल बेहतर हो रही हैं। नंदा महोत्सव पर नैनीताल नगर का माहौल अद्भुत और दर्शनीय होता है। साथ ही इसको मानसखंड से भी जोड़ा गया हैं। नगर को बेहतर बनाने के कई विकास कार्य भी किए जाने हैं।

जिसके अंतर्गत पार्किंग व्यवस्था, ड्रेनेज, कूड़ा निस्तारण आदि पर भी बेहतर कार्य किया जाना है। जिसके लिए जिला प्रशासन अपने स्तर से कार्य कर रहा है। उन्होंने महोत्सव को बेहतर और भव्य बनाने के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की।

Next Post

शिक्षा महानिदेशक ने ली बैठक, सभी जिलों के लिए नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त me

शिक्षा महानिदेशक ने आज अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने समस्त जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारी और समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग एक संवेदनशील विभाग है इसमें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की […]

You May Like