जिले के चौबटिया स्थित सेना के ऑफिसर्स आवासीय परिसर में बीते शनिवार देर भीषण आग लग गई। सूचना के बाद अल्मोड़ा व रानीखेत से फायर कर्मी व पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे। सेना के जवानों की मदद से फायर कर्मी व पुलिस जवानों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। जबकि जनहानी होने से बच गई। कहा प्रथम दृष्यटा शॉर्ट सर्किट घटना का कारण है। फिलहाल फायर कर्मियों को मौके पर ही तैनात किया गया है।
रविवार को मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुले आदिबदरी मंदिर के कपाट, मेला भी हुआ शुरू
Sun Jan 15 , 2023
आदिबदरी मंदिर के कपाट पौष माह में बंद रहने के बाद रविवार को मंत्रोच्चार के साथ सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ एक सप्ताह का आदिबदरीनाथ का महाभिषेक समारोह, शीतकालीन पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेला भी शुरू हो गया। रविवार को सबसे पहले पुजारी […]

