Kedarnathहेली सेवा 20 जून तक फुलसितंबर-अक्तूबर की बुकिंग शुरू…यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह

राज्य में 10 मई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा के मद्देनजर हेली सेवा की बुकिंग में जबरदस्त उत्साह नजर आया है। शनिवार को कुछ ही घंटों के भीतर 10 मई से 20 जून तक के सभी टिकट बुक हो गए। अब मानसून सीजन को छोड़कर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सितंबर-अक्तूबर की हेली सेवाओं की बुकिंग विंडो खोल दी है।

शनिवार को सुबह जैसे ही  हेली सेवाओं की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से शुरू हुई तो जबरदस्त उत्साह नजर आया। शाम करीब पांच बजे तक 10 मई से लेकर 20 जून तक के सभी हेली टिकट बुक हो गए। युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि चूंकि 20 जून से लेकर जुलाई व अगस्त में हेली सेवा ऑपरेटर कम रहते हैं।

इस अवधि की हेली बुकिंग अभी नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए शनिवार को ही 15 सितंबर से 31 अक्तूबर की अवधि की हेली बुकिंग भी खोल दी गई है। देर शाम तक इस अवधि की भी टिकट बुकिंग में तेजी आनी शुरू हो गई थी।

Next Post

मसूरी-देहरादून रोड पर चूनाखाल के पास एक वाहन गहरी खाई में गिरा, पांच लोगों की मौत, एक घायल

मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने […]

You May Like