उत्तराखंड अपने जन्मदिन पर बेसहारा बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी

News Khabar Express

सीएम धामी शुक्रवार को दिल्ली से लौटने के बाद बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचे। सीएम ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर छात्रावास के बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया और अपने हाथों से बच्चों को भोजन कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गईं। सीएम को अपने बीच देखते हुए बच्चे उत्साहित दिखे। बच्चों ने दीप जलाकर, गायत्री मंत्र और गणेश वंदना करते हुए मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। सीएम ने पौधरोपण भी किया।

सीएम सिंह धामी ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा जीवन में जो भी कार्य करें, पूर्ण मनोयोग के साथ करें। जीवन में जिस भी क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, उसके लिए अभी से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें।

उन्होंने कहा कि जब हम किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं, तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। जीवन में जिस भी क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, लीडर की भूमिका में कार्य करें।

Next Post

देहरादून शुक्रवार तड़के गरजी कड़ाके की बिजली,उड़ा दी शहर की नींद

दो दिन से बदलते मौसम के बीच शुक्रवार तड़के गरजी कड़ाके की बिजली से हर किसी की नींद टूट गई। शहरवासी बिजली की गर्जना सुनकर सहम गए। गर्जना इतनी तेज थी कि शहर के मकानों में कंपन हो उठा। कुछ मिली सेकेंड के लिए दिन जैसा उजाला हो गया। पूरे […]

You May Like