रुड़की में कोटवाल आलमपुर गांव के पास स्थित मशरूम प्लांट की छत गिरने से प्लांट में काम कर रही छह महिलाएं मलबे में दब गईं। आसपास के लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दो महिलाओं का झबरेड़ा में ही इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल गांव के पास मशरूमका प्लांट लगा हुआ है। इस प्लांट में अक्सर 25 से 30 महिलाएं काम करती हैं। सोमवार शाम को छह महिलाएं प्लांट के स्टाेर में मशरूम रखवा रही थीं। इसी बीच अचानक छत गिर गई। छत गिरते ही पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची अन्य महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने मलवे में दबी महिलाओं को निकालने का काम शुरू किया। जानकारी मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबा हटवाने का कार्य शुरू कर दिया।उधर दुर्घटना की सूचना जब प्लांट में काम करने वाली महिलाओं के घर वालों को मिली तो वो भी प्लांट में पहुंच गए। पुलिस ने मलवा हटाकर छह घायल महिलाओं को बाहर निकाला और झबरेड़ा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर मोदी का करारा जवाब
Tue Jul 25 , 2023
संसद में जारी गतिरोध के बीच मंगलवार को भाजपा के संसदीय दल की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नए नाम INDIA पर तंज कसा और कहा […]

You May Like
-
अलर्ट: मानसून की विदाई से पहले मूसलाधार बरसात का अलर्ट…
News Khabar Express September 13, 2024