उत्तराखंड में चीन और नेपाल सीमा पर भी जवानों ने गणतंत्र दिवस समारोह धूम धाम से मनाया। जवानों ने तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डीडीहाट के अधिकारियों और कार्मिकों ने तिरंगा फहराया। वहीं, कमांडेंट ने वाहिनी के सभी अधिकारियों व कार्मिकों और उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही महानिदेशक एसएसबी का शुभ संदेश सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को पढ़कर सुनाया
राज्य सरकार का नया अध्यादेश, खिलाड़ियों को मिलेगा चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण
Sat Jan 28 , 2023
राज्य के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार अध्यादेश ला रही है। न्याय विभाग ने अध्यादेश लाने को मंजूरी दे दी है। कार्मिक विभाग की भी हरी झंडी मिलने के बाद अब इसे आगामी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगाप्रदेश की […]
