ऑल वेदर रोड पर उत्तराखंड की सबसे लंबी टनल बन रही है

News Khabar Express

यमुनोत्री धाम में एक डबल लेन सुरंग बनाई जा रही है। धाम से 50 किलोमीटर दूर बन रही इस सुरंग का निर्माण ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत हो रहा है। जिसकी लंबाई 4.5 किमी है। इसमें से 3.1 किलोमीटर सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अब इस सुरंग से होने वाले फायदे भी बताते हैं। इसके बनने से ऋषिकेश से यमुनोत्री की दूरी 26 किलोमीटर घट जाएगी। अभी यह दूरी 256 किलोमीटर है। प्रदेश में बनने वाली सबसे बड़ी सुरंग का काम सिलक्यारा से जंगलचट्टी के बीच हो रहा है। जिसका जिम्मा एनएचआईडीसीएल के पास है। एनएचआईडीसीएल के अधिकारी कहते हैं कि पहले सुरंग का निर्माण 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन इसमें कुछ अतिरिक्त समय लग सकता है। साल 2024 तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। सुरंग का निर्माण कार्य जनवरी 2019 में शुरू हुआ था।

अभी ऋषिकेश से यमुनोत्री पहुंचने में 8 घंटे लगते हैं। सुरंग बन जाने के बाद ये अवधि 45 मिनट कम हो जाएगी। सुरंग में आने और जाने के लिए अलग-अलग लेन होंगी। एकीकृत नियंत्रण प्रणाली के तहत सुरंग के अंदर की गतिविधि के स्वचालन में मदद मिलेगी। सुरंग के बाहर नियंत्रण कक्ष होगा। आगजनी की स्थिति में खुद ही पानी की बौछार होने लगेगी और पंखे बंद हो जाएंगे। एफएम के जरिए इसकी सूचना वाहन चालकों को भी दी जाएगी। सुरंग के अंदर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए स्वचालित प्रकाश नियंत्रण प्रणाली भी होगी। सुरंग निर्माण का फायदा यमुनोत्री क्षेत्र की दो लाख आबादी को भी मिलेगा। दरअसल यमुनोत्री पहुंचने के लिए वाहनों को राड़ी टॉप नाम की पहाड़ी से गुजरना पड़ता है। यहां शीतकाल में ट्रैफिक बाधित होता है। सुरंग बनने के बाद वाहनों को पहाड़ी से नहीं गुजरना पड़ेगा। इस सुरंग का निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से किया जा रहा है।

Next Post

सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू होने से ,श्रद्धालुओं की संख्या बढी

सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू होने से अब श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ने लगी है। सेवा शुरू होने के तीन दिनों में ही 12 सौ श्रद्धालु रोपवे से सफर कर सुरकंडा देवी के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचे। सुरकंडा मंदिर के लिए 21 अप्रैल से रोपवे की […]

You May Like