रामनगर में मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचे…

 

रामनगर 23 मई। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रामनगर पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पर उनकी धर्मपत्नी आशा बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुखद घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत आशा बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने हरिपुर कलां में मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर जताया शोक…

हरिद्वार, 24 मई 2024। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के हरिपुर कलां क्षेत्र में पूर्व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर उनकी पुत्री के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा […]

You May Like