हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…

News Khabar Express

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की। इस दौरान उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज और राज्य के लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है।

इस अवसर पर आश्रम परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Next Post

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

देहरादून 14 अपने। बैसाखी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में सिख समाज के एक बड़े और गरिमामयी प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक सरोपा भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल में हेमकुंड […]

You May Like