मुख्यमंत्री धामी से विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट…

News Khabar Express

देहरादून। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर विधायक मोहन माहरा, विधायक खजाना दास विधायक बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहन माहरा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं और जनसमस्याओं के संबंध में चर्चा की।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री खजाना दास ने भी मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री से भेंट कर राज्य सरकार की योजनाओं तथा अन्य समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

वहीं कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बंशीधर भगत ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

Next Post

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित रेंजर्स ग्राउंड में विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संतजनों, श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि संत समागम और हरि कथा का श्रवण जीवन का सर्वोच्च सौभाग्य होता है। […]

You May Like