पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…

News Khabar Express

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। राज्य के समग्र विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सभी के अनुभव और सुझाव महत्वपूर्ण हैं। वहीं विजय बहुगुणा ने भी राज्य के विकास के लिए अपने सुझाव साझा किए। भेंट के दौरान राज्य के समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

Next Post

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद…

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संत समाज का मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा देने में […]

You May Like