उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन

News Khabar Express

डोईवाला। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन भानियावाला में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। वरिष्ठ नेता केंद्रपाल सिंह ने कहा कि यूकेडी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल ने कहा कि यूकेडी की विचारधारा और नीतियों को पर्चा एवं जनसंपर्क के माध्यम से हर नागरिक तक पहुंचाया जाएगा। प्रमिला रावत ने कहा कि दल में अनुशासन सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम में सौम्य चौधरी, धर्मवीर सिंह गुसाईं, आनंद सिंह राणा, अशोक तिवारी, धर्मपाल सिंह, पवन बिजलवान, शैलेंद्र गोसाई आदि उपस्थित रहे।

Next Post

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण […]

You May Like