मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं…

News Khabar Express

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बसंतोत्सव प्रकृति के श्रृंगार और नई ऊर्जा के संचार का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बसंत पंचमी का दिन विद्या, संगीत और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती को समर्पित है। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ समाज में ज्ञान, संगीत और कला के प्रसार का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी हमें प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की प्रेरणा भी देती है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि बसंतोत्सव का यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई उमंग, उत्साह और खुशियों का संचार करेगा तथा सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा।

Next Post

लंबित राजस्व वादों पर डीएम सख्त, एक साल पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश…

जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों, मुख्य एवं विविध देयों की वसूली, अंश निर्धारण तथा राजस्व विभाग से जुड़े अन्य प्रमुख कार्यों की समीक्षा को लेकर राजस्व अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर […]

You May Like