गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधिविधानपूर्वक हुए बंद

News Khabar Express

अन्नकूट उत्सव के पावन अवसर पर आज प्रातः 11:35 बजे विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधानपूर्वक बंद कर दिये गये। इस दौरान गंगा मैया के जयकारों से पूरा धाम गुंजायमान हो उठा। कपाट बंद होने के उपरांत माँ गंगा की उत्सव डोली भक्तों और पुजारियों के सान्निध्य में शीतकालीन प्रवास हेतु मुखीमठ (मुखवा) गांव के लिए रवाना हुई।

अब देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु माँ गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।

इस पुण्य अवसर पर गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए पतित पावनी माँ भगवती गंगा जी से सभी के आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Next Post

उत्तराखंड की रजत जयंती पर्व, नई ऊर्जा, नए संकल्प, 03 से 09 नवंबर तक मनाएंगे रजत जयंती सप्ताह,

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के परिपेक्ष्य में पूरे जनपद में 03 से 09 नवंबर तक रजत जयंती सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह एवं स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ […]

You May Like