वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्रा अवंतिका परमार ने सी एस आई आर नेट जे आर एफ की परीक्षा उत्तीर्ण की

News Khabar Express

उत्तरकाशी: रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्रा अवंतिका परमार ने सी एस आई आर नेट जे आर एफ की परीक्षा उत्तीर्ण की। अवंतिका की सफलता पर वनस्पति विज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी डॉ एम पी एस परमार तथा सभी प्राध्यापकों द्वारा छात्रा को बधाई दी गई तथा मिठाई खिला कर उसका स्वागत किया गया।

अवंतिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा गुरुजनों को दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही वनस्पति विज्ञान विभाग की अवंतिका एवं अपर्णा का चयन केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा में पी एच डी के लिए हुआ है। सभी प्राध्यापकों ने दोनों छात्राओं को बधाई दी।

Next Post

प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड में अतिवृष्टि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदेश को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि केंद्र सरकार आपदा की इस घड़ी में राज्य […]

You May Like