नेपाल Gen Z हिंसक प्रदर्शन, उत्तराखंड के तीन जिलों में अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

News Khabar Express

पिथौरागढ़: भारत का पड़ोसी देश नेपाल इन दिनों राजनीतिक अस्थिरता और अराजकता से जूझ रहा है। नेपाल में चारों ओर नेपाल Gen Z प्रदर्शन की आग फैल रही है। नेपाल के हालातों को देखते हुए उत्तराखंड भी अलर्ट पर है। उत्तराखंड के तीन जिलों की सीमा नेपाल से लगती है। इन तीनों जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में चल रही राजनैतिक अस्थिरता और वहां पर चल रही अराजकता, हिंसा को देखते हुए नेपाल से सटे भारत के राज्यों ने भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से लगी नेपाल की सीमा से लगने वाले उत्तराखंड के तीन जिलों में उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. नेपाल में हिंसा और आराधता के चलते उत्तराखंड ने यह फैसला लिया है तो वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए है।

उत्तराखंड पुलिस के मुख्य प्रवक्ता आईपीएस अधिकारी निलेश भरणे ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम के निर्देशों के बाद राज्य की पुलिस ने इतिहास के तौर पर यह कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नेपाल से सटे पिथौरागढ़, चंपावत और उधम सिंह नगर के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। पुलिस मुख्यालय द्वारा इन जिलों में दिशा निर्देश दिए गए हैं कि नेपाल में चल रहे हालातों के चलते इन जिलों में सतर्कता को अधिक बढ़ाया जाए। इसके अलावा पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान बढ़ाने के निर्देश भी दिये गये हैं।

Next Post

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 6 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी, भोपाल और उच्च न्यायालय उत्तराखंड के सहयोग से देहरादून जिले में 12 और 13 अप्रैल 2025 को हुए उत्तर क्षेत्र क्षेत्रीय सम्मेलन पर […]

You May Like