देहरादून में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

News Khabar Express

देहरादून जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखविंदर कौर, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चकराता विधायक प्रीतम सिंह आदि मौजूद थे।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं विचारक भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा के माध्यम से समाज में मूल्यों, संस्कारों और ज्ञान का आलोक फैलाया। उनका […]

You May Like