जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (सारा) की बैठक ली

News Khabar Express

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (सारा) की बैठक ली। बैठक में जनपद के प्राकृतिक जल स्रोतों – नौले, धारे और नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को मनरेगा योजनाओं के साथ कन्वर्जेन्स करते हुए चाल, खाल एवं खंतियों का निर्माण करने के साथ ही भागीरथ ऐप पर चिन्हित 73 क्रिटिकल स्रोतों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सारा के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने गरुड़ गंगा प्रोजेक्ट में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि धारी गदेरे की 01 करोड़, दुआगाड़ की 33 लाख तथा देवराड गदेरे की 26 लाख की डीपीआर शासन को भेजी गई है। वहीं आज पेयजल निगम की 03 योजनाओं नॉटी गदेरे, सीमार भिड़ा गदेरे तथा सिमगाड़ गदेरे को अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव मर्तोलिया, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

“अंतरिक्ष में मानव” विषय पर वेबिनार का आयोजन

एम्स, ऋषिकेश के शरीर क्रिया विज्ञान विभाग के तत्वावधान में “अंतरिक्ष में मनुष्य” विषय पर वेबिनार का आयोजन किया। जिसमें देशभर से विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। बताया गया कि इसका उद्देश्य अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाना और मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजने में चिकित्सा पेशेवरों […]

You May Like