19 अगस्त से गैरसैंण विधानसभा सत्र, अनुपूरक बजट के साथ 9 विधेयक होंगे पेश

News Khabar Express

देहरादून: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज 19 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले 18 अगस्त देर रात भराड़ीसैंण में कार्यमंत्रणा की बैठक संपन्न हुई।

कार्यमंत्रणा की बैठक विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें प्रभारी संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के अलावा अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सोमवार देर रात तकरीबन 9:30 बजे तक चली कार्यमंत्रणा की बैठक के बाद विपक्ष काफी मुखर नजर आया और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कार्यमंत्रणा की बैठक में पुरजोर तरीके से विपक्ष का पक्ष रखते हुए कहा कि जो भी विधेयक सदन में पास किए जाएंगे, उनकी जानकारी और उनसे संबंधित दस्तावेज विपक्ष को भी साझा किए जाने चाहिए ताकि विपक्ष को उनको पढ़ने और समझने का पूरा मौका मिले।

Next Post

दून अस्पताल से लाइलाज रेफर हुए व्यथित राजू का बर्न स्पेशलिस्ट हेल्पिंग हैंड्स में हुआ था ऑपरेशन

देहरादून: जिला प्रशासन के सहयोग से हेल्पिंग हेंड चिकित्सालय में असहाय व्यथित राजू का सफल उपचार कर लिया है राजू अब पूरी तरह से स्वस्थ है तथा उनकी ड्रेसिंग चल रही है। जिलाधिकारी सविंन बसंल के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम प्रतिदिन निरंतर राजू का हालचाल जानने चिकित्सालय जाती […]

You May Like