मुख्यमंत्री ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाले चम्पावत के वीरेन्द्र को शुभकामनाएं दी

News Khabar Express

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में माउंट एवरेस्ट में सफलतापूर्वक चढ़ने वाले चंपावत निवासी वीरेन्द्र सिंह सामंत ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वीरेन्द्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि हाल ही में माउंट एवरेस्ट अभियान 2025 के तहत भारतीय सेना और एनसीसी कैडेट्स के वीर पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह की थी। जिसमें एन.सी.सी दल में चंपावत निवासी अंडर ऑफिसर वीरेन्द्र सिंह सामंत भी थे।

Next Post

धराली में आई आपदा के बाद कारोबार पूरी तरह ठप, गंगोत्री धाम में सन्नाटा

धराली में आई आपदा ने न केवल लोगों का जान माल का नुकसान किया बल्कि कारोबार भी पूरी तरह से ठप कर दिया है। उत्तराखंड के चार धामों में से एक धाम गंगोत्री धाम में इस वक्त सन्नाटा बरपा हुआ है। यहां पर दुकानों पर ताले लगे हैं साधु संत […]

You May Like