बोलेरो और वेगनार की आपस में टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

News Khabar Express

टिहरी: आज यानी रक्षाबंधन के दिन UK09 TA 0891 महिंद्रा बोलेरो कमांडर लमगांव से ऋषिकेश जा रही थी जबकि UK07 AF 8138 वेगनार ऋषिकेश से चंबा की ओर आ रही थी शाबली से 2 किलोमीटर नीचे जल संस्थान के टैंक के पास दोनों गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों तरफ की सवारीयों को मामूली चौट आयी वेगनर चालक और सवारी गाड़ी किनारा करके भाग गए।

बताया जा रहा है कि वेगनर गाड़ी को महिला चला रही थी ज्यादा स्पीड होने की वजह से रॉन्ग साइड चली गई जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने मौके पर से पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी और हल्के-फुल्की चोटिल व्यक्तियों को फर्स्ट ऐड करने में मदद की।

Next Post

प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने की थी। खराब मौसम के बावजूद अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ देश […]

You May Like