धराली गांव में बादल फटने की घटना से हुए जन-धन के नुकसान की सूचना पर मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त किया

News Khabar Express

उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की घटना से हुए जन-धन के नुकसान की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावितों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सेना, SDRF, NDRF, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं तथा स्थिति की नियमित जानकारी ले रहे हैं ।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

Next Post

ग्राउंड जीरो पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन, मक्कुमठ पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, किया त्वरित निस्तारण

रुद्रप्रयाग: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड ऊखीमठ के ग्राम मक्कुमठ स्थित राजकीय राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज मक्कुमठ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने की। ग्रामीणों ने पारंपरिक गीत गाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर […]

You May Like