बरसात में नदी-नालों में जमा कचरा, निगम ने चलाया सफाई अभियान

News Khabar Express

देहरादून: नगर निगम देहरादून ने बरसात के कारण छोटे बड़े नालों में जमा कचरे की सफाई करने में जुट गया है। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि निगम ने बड़े नालों की सफाई के लिए जेसीबी मशीन एवं छोटे नालों की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों लगाए गए है। जो नालियों में जमा कचरे की सफाई में जुटे है।

सफाई के दौरान निकले कचरे को एकत्रित करके डंपिंग ग्राउंड ले जाया जा रहा है। ताकि नदी नालों में जलभराव की समस्या न हो। बारिश के कारण कूडा कचरा बहकर निगम के छोटे-बड़े नालों में जगह जगह जमा हो गया है।

नगर निगम के कर्मचारी अब नालों में फंसे कचरे की सफाई में लगे है। निगम के कार्मिकों ने पटेल नगर, पथरी बाग आदि क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नाले में फंसा टनों कचरा निकालकर डंपिंग जोन में डिस्पोज किया गया। नगर निगम का सफाई अभियान जारी है।

Next Post

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का पीएम ने किया डिजिटल हस्तांतरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत देश के 09 करोड़ 71 लाख से अधिक किसानों के खातों में कुल 20 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। इसके तहत उत्तराखण्ड के 08 लाख 28 […]

You May Like