4 घंटे तड़पता रहा फौजी का डेढ़ साल का बेटा, नहीं मिला इलाज, चली गई जान

News Khabar Express

उत्तराखंड के चमोली जिले के चिड़ंगा गांव में एक फौजी के डेढ़ साल के बेटे हिमांशु जोशी की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। जम्मू-कश्मीर में तैनात सैनिक दिनेश चंद्र के बेटे की तबीयत बिगड़ने पर मां उसे ग्वालदम अस्पताल ले गई, लेकिन इलाज न मिलने पर उसे बैजनाथ, बागेश्वर और फिर हल्द्वानी रेफर किया गया।

चार घंटे में पांच अस्पतालों ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा. 108 एंबुलेंस के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। आखिरकार डीएम के हस्तक्षेप पर रात 9:30 बजे एंबुलेंस मिली, लेकिन अल्मोड़ा से हल्द्वानी ले जाते समय हिमांशु की मौत हो गई. ये पूरा घटनाक्रम 10 जुलाई का है। दिनेश चंद्र ने सोशल मीडिया पर मार्मिक वीडियो साझा कर सिस्टम पर सवाल उठाए उन्होंने कहा कि मैं सरहद पर देश की रक्षा करता हूं, लेकिन अपने बेटे को सिस्टम की बेरुखी से नहीं बचा सका।

उन्होंने बागेश्वर अस्पताल की कार्यप्रणाली और डॉ. भूपेंद्र पटियाल के अभद्र व्यवहार पर सवाल उठाए. दिनेश का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस न मिलने और इमरजेंसी में सहयोग न करने से उनके बेटे की जान गई। मामला उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियों को उजागर करता है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के दावों के बावजूद, ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक इलाज और एंबुलेंस सेवाओं की कमी बरकरार है। पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां समय पर इलाज न मिलने से मरीजों की जान गई लेकिन बावजूद इसके आज भी स्थिति सही नहीं हुई। यही नहीं लोग धामी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।

Next Post

विधायकों द्वारा उठायी गई जन समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी

देहरादून: विधायकगणों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं को अधिकारी पूरी गंभीरता से लें। विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद करें। राज्य की सभी 70 विधानसभाओं के अंतर्गत की गई घोषणाओं और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन-प्रशासन और […]

You May Like