शुभमन गिल और केएल राहुल ने संभाली पारी, दूसरी पारी में भारत का ठोस जवाब

News Khabar Express

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चोथा मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

ऐसे में भारत पहली पारी में 358 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने बड़ी लीड हासिल कर ली है। इंग्लैंड ने पहली पारी में बोर्ड पर 669 रन टांग दिए। अंग्रेजों की कुल बढ़त 311 रन की है। भारत की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही जायस्वाल और सुदर्शन बिना खाता खोले आउट हो गए लेकिन उसके बाद कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभाला है।

फिलहाल भारतीय टीम के 100 रन पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही शुभमन गिल और केएल राहुल के बीच शतकीय साझेदारी भी हो गई है। दोनों ही बल्लेबाज डटकर इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना कर रहे। 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 115 रन है। गिल 58 जबकि राहुल 49 रन बनाकर खेल रहे हैं। यानी भारत ने खराब शुरुआत के वाबजूद अच्छा जवाब दिया है।

Next Post

पंचायत चुनाव 2025: चंपावत के दूरस्थ मतदान केंद्रों पर P2 पोलिंग पार्टियाँ सकुशल पहुँचीं

चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के दूसरे चरण के मतदान की तैयारियाँ पूरी तरह से पूर्ण हो चुकी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को विकासखंड चंपावत एवं बाराकोट के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के लिए रवाना की गई P2 पोलिंग पार्टियाँ सफलतापूर्वक अपने-अपने मतदान केंद्रों तक पहुँच गई […]

You May Like