पिथौरागढ़ में हुए दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

News Khabar Express

पिथौरागढ़ जनपद में एक यात्री वाहन के अनियंत्रित होकर नदी में गिर जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बता दें कि पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा सोनी पुल के समीप मैक्सी खाई में गिरने से गाड़ी में सवार 13 लोग में 7 लोगो की मृत्यु हो गई,जबकि 06 लोग घायल हो गए।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और राहत-बचाव दलों को रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को समय पर उचित एवं निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Next Post

हरेला पर्व पर राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोपा रुद्राक्ष का पौधा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज परिसर, देहरादून में “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर आयोजित राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक बधाई […]

You May Like