देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने पुरोला ब्लॉक के मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान स्थलों, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण व उनकी संख्या संबंधित इंतजामों […]