हल्द्वानी: नहर में गिरी कार, मासूम सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

News Khabar Express

हल्द्वानी: बुधवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं। फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार बहाव की चपेट में आ गई। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का उपचार चल रहा है। नहर का तेज बहाव होने के चलते कार बह गई।

शहर के अन्य क्षेत्र देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नाले में भी पानी का बहाव तेज़ है। इन क्षेत्रों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Next Post

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने ली महत्वपूर्ण बैठक

रुद्रप्रयाग: आगामी मानसून काल के आगमन को देखते हुए आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जिला सभागार में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, जल संस्थान, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, डीडीआरएफ, खाद्य व विकास आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी […]

You May Like