देहरादून में 15 जून,2025 को आयोजित होगा ‘‘रन फॉर योगा’’ कार्यक्रम

News Khabar Express

देहरादून: आयुष विभाग एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० जीसीएस जंगपांगी के निर्देशों के क्रम में 15 जून को देहरादून में ‘‘रन फॉर योगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी डॉ० डीसी पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि रन फॉर योगा के माध्यम से 21 जून 2025 को होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए जनसामान्य को जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। मीडिया प्रभारी ने रूट प्लान के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि रन फॉर योगा कार्यक्रम का प्रारम्भ गांधी पार्क, देहरादून से और समापन एमकेपी कॉलेज, देहरादून में किया जाएगा। आयुष विभाग ने जनसामान्य से कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Next Post

राज्य को इस वित्त वर्ष अनटाइड फंड से 615 करोड़ रुपए की धनराशि मिलनी तय

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में पूंजीगत निवेश हेतु राज्य को विशेष सहायता के लिए योजना (SASCI – स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट) 2025- 26 की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में SASCI स्कीम की टाइड और अनटाइड दोनों तरह के मद से संचालित विकास कार्यों पर […]

You May Like