मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। उन्होंने इस अवसर पर गंगा स्नान के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस पावन पर्व की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवनदायिनी गंगा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। बिना गंगा व अन्य पावन नदियों के लोक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पावन नदियां हमारे अस्तित्व से जुड़ा विषय भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें गंगा एवं अन्य नदियों के साथ ही सभी जल स्रोतों को पवित्र रखने में भी अपना योगदान देना होगा।

Next Post

नवोदय विद्यालय में बिना परीक्षा मिल रही नौकरी, सैलरी भी शानदार

नवोदय विद्यालय में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए बढ़िया अपडेट है। नवोदय विद्यालय समिति ने हॉस्टल सुपरिटेंडेंट, काउंसलर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसकी लास्ट डेट नजदीक है। ऐसे में अभ्यर्थी एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। नवोदय विद्यालयों के […]

You May Like