रुड़की चेन लुटेरे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 3 घंटे में लूट की सात वारदातों को दिया अंजाम

रुड़की में पूर्व पार्षद के कार्यालय में लूट का प्रयास तथा महिला से चेन लूटने में शामिल तीन बदमाशों की मंसूरपुर में शनिवार रात को उप्र पुलिस से मुठभेड़ हो गई। उत्तराखंड पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए मंसूरपुर तक पहुंची थी।

मुठभेड़ के दौरान साहिल, राजेश कुमार, अभी कुमार निवासी संगम विहार दिल्ली गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शनिवार को 3 घंटे के भीतर लूट के सात घटना को अंजाम दिया था। मंसूरपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारी से 15 हजार लुटे थे।

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह तीनों बदमाशों ने मंसूरपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन को बंधक बनाकर 15 हजार रुपए लूटे थे। साथ ही तीन बाइक सवार लोगों से भी नगदी और मोबाइल फोन लूटे थे।

रुड़की पुलिस ने भी बदमाशों से पूछताछ की है। साथ ही रुड़की में महिला से लूटी गई चेन भी बदमाशों से बरामद हुई है। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली की पुलिस टीम मंसूरपुर थाने में डेरा डाले है।

Next Post

उत्तराखंड खनन विभाग ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष 2024-25 में मिला 1100 करोड़ का राजस्व

उत्तराखंड के खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1100 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त किया है, जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। यह राज्य बनने के बाद पहली बार हुआ है कि विभाग ने तय समय में इतनी बड़ी मात्रा में राजस्व प्राप्त किया […]

You May Like