भारत में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने वालों की धड़ाधड़ गिरफ्तारी

भारत में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने वालों की धड़ाधड़ गिरफ्तारी के बीच बीएसएफ ने अमृतसर में भारत पाकिस्तान सीमा पर करीमपुरा गांव के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है। वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर रहा था और इसी दौरान मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने उसे दबोच लिया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को पाकिस्तानी नागरिक बताया। वह लाहौर का रहने वाला है और उसकी उम्र 65 साल है। तलाशी के दौरान उसके पास से 330 रुपए की पाकिस्तानी करंसी भी बरामद हुई। इसके अलावा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इस पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ की जा रही है।

उधर चीन ने भारत के साथ तालिबान की बढ़ती करीबी को देखते हुए पाकिस्तान के साथ मिलकर नया दांव चला है। बीजिंग में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ हुई मीटिंग के बाद चीन ने ऐलान किया है कि अब चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का विस्तार अफगानिस्तान तक किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि पाकिस्तान के साथ भी अफगानिस्तान के रिश्तों को सुधारा जा सके।

Next Post

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

ऋषिकेश, 21-05-2025: भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट कार्यालय समेत सभी परियोजना स्थलों, इकाइयों एवं कार्यालयों में 16 मई से 31 मई 2025 तक विभिन्न स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को टीएचडीसी हाईस्कूल, ऋषिकेश […]

You May Like