कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को मिली जमानत

News Khabar Express

खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कार्यालय में घुसकर फायरिंग के मामले जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को सशर्त जमानत दे दी है। 50 हजार रुपये के बंधपत्र और इतनी ही राशि के दो जमानती दाखिल करने पर चैंपियन की जेल से रिहाई होगी।

26 जनवरी की शाम को पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन पर अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय में पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप है। आरोप है कि प्रणव सिंह ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के स्टाफ के साथ मारपीट की और कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक और फायरिंग में शामिल समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया था।

Next Post

रुद्रप्रयाग जिले में फुटकर पेटी डीजल डीलरों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के आदेश के अनुपालन में जनपद के दूरस्थ एवं चारधाम यात्रा मार्गों पर डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फुटकर पेटी डीजल डीलरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों और चारधाम यात्रा के मद्देनज़र शासनादेश संख्या-633/स.खाद्य/2002 दिनांक 26 […]

You May Like