मुख्यमंत्री ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं…

News Khabar Express

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रतिवर्ष श्री गुरु राम राय जी के पावन जन्मोत्सव पर परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला देहरादून का ऐतिहासिक एवं पावन श्री झंडा जी मेला मानवता और विश्वास से ओत-प्रोत विशिष्ट परंपराओं को समेटे हुए है। यह मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ-साथ आपसी प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय जी महाराज की शिक्षाएं और उनके संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं।

Next Post

अवैध मदरसों पर धामी सरकार का सख्त ऐक्शन, उत्तराखंड के काशीपुर में 15 हुए सील

उधमसिंहनगर: मंगलवार को भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन की टीम ने 17 मदरसों की जांच शुरू की। मान्यता के बिना घरों में चल रहे अवैध मदरसों को सील किया गया है। उपजिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ट, तहसीलदार पूजा शर्मा, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में सितारगंज, किच्छा, नानकमत्ता, खटीमा, […]

You May Like