मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा स्थित आवास में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई…

News Khabar Express

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा स्थित आवास में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगो को रंग लगाते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान बैठक होली में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने थारू जनजाति के लोकनृत्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा होली का पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। होली पर्व समाज में सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा हमने अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए, आने वाली पीढियों तक भी पहुंचना है।

Next Post

उनती एग्री और मारुत ड्रोन्स ने शुरु की ‘ड्रोन यात्रा’ …

देहरादून-15 मार्च, 2025 – नेशनल: उनती एग्री अलाइड एंड मार्केटिंग मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड यूएएमएमसीएल और मारुत ड्रोन्स – भारत की अग्रणी ड्रोन निर्माण और प्रशिक्षण कंपनी ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कई जिलों में ‘ड्रोन यात्रा’ के पहले फेज़ की शुरुआत की है, जिसका मकसद राज्यों में किसानों […]

You May Like