मुख्यमंत्री धामी ने बीजेपी के प्रमुख नेताओं को दी होली की शुभकामनाएं…

News Khabar Express

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रह चुके तीरथ सिंह रावत व रमेश पोखरियाल निशंक जी को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भागीरथी पुरम, देहरादून स्थित उनके आवास में जाकर मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

Next Post

चमोली, रुद्रप्रयाग समेत पांच जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी…

देहरादून: उत्तराखंड के पांच जिलों में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। होली के त्यौहार पर बादल जमकर बरसने वाले हैं। आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं हल्की बारिश […]

You May Like