टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को लेकर डीएम आशीष भटगांई ने बैठक की

News Khabar Express

बागेश्वर: टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने रेलवे के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में रेलवे के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व खोली के ग्रामीणों द्वारा रेलवे परियोजना को लेकर गांव में पिलर आदि लगाए जाने का मामला उठाया था और परियोजना को लेकर ग्रामीणों के बीच संशय की स्थिति पैदा हुई थी।

उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से अपेक्षा की है कि अंतिम लोकेशन सर्वे से पूर्व राजस्व विभाग के साथ बैठक कर वस्तुस्थिति को स्पष्ट कर लें। ताकि ग्रामीणों को भी सही व स्पष्ट जानकारी मिल सके।

जिस पर रेलवे के अधिकारी केके यादव ने बताया कि अभी रेल लाइन लोकेशन का अंतिम सर्वे नही हुआ है,रेल लाइन सर्वे का कार्य अभी प्रारंभिक स्तर पर है,परियोजना की स्वीकृति मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

बेथ मूनी की तूफानी पारी, गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को घर पर दी मात…

विमंस प्रीमियर लीग (WPL) के 15वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने बेथ मूनी की नाबाद 96 रन की धमाकेदार पारी और काश्वी गौतम के तीन विकेट की दम पर यूपी वॉरियर्स को उसके घर में 81 रनों के बड़े अंतर से पटखनी दी। बेथ मूनी भले ही शतक नहीं पूरा […]

You May Like