पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, देहरादून में गर्जन के साथ बारिश की संभावना…

News Khabar Express

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। निचले इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। 27 और 28 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है। चटक धूप खिलने के कारण दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को देहरादून में सुबह से ही बादलों की आंखमिचौली चलती रही।

बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब सहित अन्य ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने से तापमान में गिरावट आई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर सहित आसपास के मैदानी इलाकों में भी मंगलवार को दिन भर धूप खिली रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में बारिश की संभावना है। इन सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Next Post

डीएम ने विकासखंड कार्यालय व तहसील का औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश…

बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार को विकासखंड कार्यालय व तहसील कपकोट का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। जिलाधिकारी ने जनता को प्रदान की जा रही जनसेवाओं की स्थिति का गहन आकलन किया। उन्होंने सरकारी अभिलेखों को व्यवस्थित रखरखाव, लंबित मामलों के निस्तारण,नागरिक […]

You May Like